चित्रकला प्रतियोगिता व जूस स्नेक्स वितरण करके मनाया 5वां स्थापना दिवस

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का 5वां स्थापना दिवस  पंजाब व हरियाणा टीम द्वारा पंचकूला सेक्टर 4 स्थित राधा माधव मंदिर में स्लम बच्चों के बीच में मनाया गया। यह आयोजन पंजाब अध्यक्ष सोनिया मनचन्दा जी व उपाध्यक्ष अदिति भारद्वाज जी द्वारा किया गया।

||Delhi||Nancy Kaushik||राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का 5वां स्थापना दिवस  पंजाब व हरियाणा टीम द्वारा पंचकूला सेक्टर 4 स्थित राधा माधव मंदिर में स्लम बच्चों के बीच में मनाया गया। यह आयोजन पंजाब अध्यक्ष सोनिया मनचन्दा जी व उपाध्यक्ष अदिति भारद्वाज जी द्वारा किया गया। टीम द्वारा बच्चों में छुपी योग्यता को निखारने के लिए उनमें चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को पुरस्कार के साथ साथ जूस, फल एवं अन्य खाध सामग्री भी वितरित की गई।

इस आयोजन में मुख्य सहयोग ट्राइसिटी अध्यक्ष मंजू चंदेल जी का रहा। अनुपमा गोयल को संगठन की सदस्यता देते हुए जिला खरड़ की उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस आयोजन में खरड़ अध्यक्ष रवीना, आई टी सेल इंचार्ज रितिका जैन, पंचकूला उपाध्यक्ष प्रीति, अग्रवाल समिति से सुनीता गोयल, मंजू गोयल, राधा माधव मंदिर से शिखा शर्मा, संतोष, अनुराधा सिंगला, सोनिया चड्ढा, लवली सेठी, पूनम, मेघा नॉटियाल, रेखा गोयल, चिंगिया आदि मौजूद थे। सभी साथियों ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के स्थापना दिवस की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।